HEADLINES


More

जनता त्रस्त, भाजपा मस्त : गौरव चौधरी

Posted by : pramod goyal on : Sunday 9 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।  ओल्ड फ़रीदाबाद विधानसभा में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे गौरव चौधरी से भाजपा सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से दिशाहीन है। इनके मंत्री और मुख्यमंत्री मंत्रालय के लिए आपस में लड़ रहे हैं। जनता और अधिकारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। प्र
देश की कमान किस के हाथ में है किसी को कुछ नहीं पता। भाजपा सरकार ने न तो कोई वादा पूरा किया और न ही जनता के हित का कोई काम किया। 
गौरव चौधरी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में पद संभालते ही ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में खुद सफाई कर के अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत की थी। लेकिन यहाँ पर उनके दूसरे कार्यकाल में भी कृष्णा कालोनी में सफाई नहीं हुई है। आज भी वहां पर कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। सीएम विंडो पर भी शिकायत करने पर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है । गौरव चौधरी ने याद दिलाया कि सरकार के सहयोगी विधायक ने हाल ही में कहा था कि हरियाणा की मौजूदा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। जिसको हरियाणा के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। विधायक ने तो यहां तक कहा है कि हालात ठीक नहीं हैं।
        उन्होंने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री,मंत्री व विधायकों में भीषण अंतर्विरोध के बीच सीएमआईई की ताजा रिपोर्ट में दिसंबर महीने में 30 प्रतिशत की बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा त्रिपुरा के बाद दूसरा टॉप राज्य बन चुका है। गौरव चौधरी ने कहा कि देश भयंकर आर्थिक मंदी की चपेट में है। भाजपा सरकार की दिशाहीन नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था गर्त में डूब गयी है। ऐसे में एलआईसी, एयर इंडिया, भारतीय रेल सहित हरियाणा में रोडवेज का निजीकरण करने की खबरें चिंताजनक है। यदि सरकार इसी प्रकार निजीकरण करती रही तो बेरोजगारी की समस्या और विकराल हो जाएगी। जिसका नतीजा ये होगा कि अपराध बढ़ेंगे और कानून-व्यवस्था के हालात बद से बदतर हो जायेंगे। इस समय बेरोजगारी देश में एक बड़ी समस्या बनके उभरी  है।

No comments :

Leave a Reply