HEADLINES


More

23 दिन में भाजपा के 100 बड़े नेताओं ने प्रचार किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 7 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. दिल्ली में चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया। अब नेता घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर सकेंगे। 8 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी हुई थी। इन 23 दिनों में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रचार के जरिए अपना दम दिखाया।
भाजपा ने पार्टी के 100 दिग्गज नेताओं को प्रचार में लगाया। वैसे गृह मंत्री अमित शाह ने अधिसूचना से करीब 25 दिन पहले ही द्वारका में भारत वंदना पार्क के उद्घाटन से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। इसके बाद वह प्रचार के आखिरी चरण तक जनसंपर्क करते रहे और रैलियां कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो रैलियां कीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन बड़े रोड शो किए। इसके अलावा रोज छोटी-छोटी संभाएं की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से एक भी रैली नहीं की। प्रचार के आखिरी चरण में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने चार-चार चुनावी रैलियां कीं।

No comments :

Leave a Reply