HEADLINES


More

शहर में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा - मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Monday 6 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा है कि किसी भी सत्संग को सुनने का फायदा तभी है जब हम व्यास जी महाराज द्वारा कहे गए वचनों को अपने जीवन में अपनाएं। पंडित मूलचंद शर्मा श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा आयो
जित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के दौरान उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रहे थे। बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही इस कथा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि वह यह कतई सहन नहीं करेंगे कि बल्लभगढ़ में किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा हो शहर में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा लेकिन साथ ही उन्होंने शहर में निशुल्क डिस्पेंसरी चला रही। संस्था श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट को अस्पताल निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार से श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट द्वारा बल्लभ की अग्रवाल धर्मशाला में विशाल श्रीमद देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृंदावन से पधारे संत कृष्णा स्वामी जी महाराज देवी के विभिन्न रूपों में अवतारों के विषय में भक्तों को विस्तार से जानकारी दे रहे। कथा में जहां व्यास जी महाराज ने नारी चरित्र और नारी संस्कार के विषय में विस्तार से चर्चा की। वही पंडित मूलचंद शर्मा ने व्यास जी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की वह उस व्यक्ति का सम्मान नहीं करते जो यहां कथा मैं व्यास जी की बातें तो सुनकर जाते हैं लेकिन घर पर उनके मां बाप परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यास जी जो बात कहते हैं उनको हमें अपनाना भी चाहिए पंडित मूलचंद शर्मा के अनुसार जिस भी नर और नारी के मां बाप परेशान हैं उनको इस प्रकार की कथा सुनने का कोई हक नहीं है। उन्होंने पिछले काफी समय से शहर में नि:शुल्क एलोपैथिक डिस्पेंसरी चलाने तथा मरीजों को निशुल्क दवा वितरण के लिए श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट को बधाई दी और कहा की श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट जिस अस्पताल के निर्माण के लिए प्रयासरत है। उसके लिए दोस्त सरकारी जमीन की पहचान कर ले और वह सरकारी नीतियों के अनुसार उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल जी से उस जमीन को नियम अनुसार अलार्ट करा देंगे।

No comments :

Leave a Reply