HEADLINES


More

प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
गोरखपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अभद्र टिप्पणी
करने वाले युवक रितेश बरनवाल पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वह राजघाट क्षेत्र का रहने वाला है। सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। इसके पूर्व प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोशि जताते हुए प्रदर्शन किया था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसी मुकदमा दर्ज करने को लेकर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मिले थे। कैंट पुलिस ने रितेश बरनवाल के खिलाफ आइडी एक्ट, अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि टिप्पणी करने वाले आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply