HEADLINES


More

सीएए-एनआरसी की आड़ में हिन्दू-मुस्लिम को लड़ा रही भाजपा : अम्बावता

Posted by : pramod goyal on : Monday 6 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
दिल्ली/फरीदाबाद। भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता ने प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रोम जल रहा था, और नीरो बांसुरी बजा रहा था। यह कहावत आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सटीक बैठती है, क्योंकि आज सीएए तथा एनआ
रसी की बजह से देश जल रहा है, और प्रधानमंत्री-गृहमंत्री राजनैतिक मंचों तथा रंगा-रंग कार्यक्रमों में जाकर खुशियां मना रहे हैं। भाजपा के यह दोनों नेता हिन्दुओं को मुस्लिमों के खिलाफ भडका कर देश में आग लगवाने का काम कर रहे हैं। इनको देश के किसान, गरीब, मजदूर और युवाओं की बदहाली से कोई सरोकार नहीं, और न ही इनको देश की गिरती जीडीपी, बढती मंहगाई, बेरोजगारी और जलते देश की चिन्ता है। इन्हेें केवल देश पर सत्ता हांसिल करने की चिंता है। मोदी-शाह को वोट की राजनीति और सत्ता का दुरूपयोग करना बखूबी आता है। इससे पहले कि देश का भाईचारा पूरी तरह बिगड जाए, और हिन्दू-मुसलमान एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाएं। महामहिम राष्टपति को स्वत: संज्ञान लेते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर देश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।  
श्री अम्बावता ने कहा पिछले सत्तर सालों में देश इतना कभी नहीं पिछडा, जितना पिछले साढे 5 साल में पिछड गया। पिछली सरकारों ने देश की खुशहाली और उन्नति के जिए जी जान लगा दिया। जबकि भाजपा सरकार देश को विकास की ओर ले जाने के बजाय आरएसएस के संविधान विरोधी 70 साल पुराने एजन्डे को लागू करने में लगी है। उन्होने कहा भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर और संविधान सभा ने जो संविधान बनाया था। वह अपने आप में दुनियां का बेहतरीन संविधान है। देश की जनता को समझना होगा कि केन्द्र पर गलत लोगों का कब्जा हो गया है, जो इंसानियत के दुश्मन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भी देश हित में काम करते थे, मगर मोदी और शाह की जोडी ने अपने देश भक्त नेताओं को एकांत में धकेल दिया। उन्होने कहा इस अमानवीय सरकार की मंशा अब आम जनता को भी समझ आने लगी है। अब वो दिन दूर नहीं जब देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड फेंकेगी।

No comments :

Leave a Reply