HEADLINES


More

जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस शिविर दूसरे दिन, आपदा प्रबंधन में फायर सेफ्टी बारे बताया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 21 January 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 21 जनवरी। हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस समिति की फरीदाबाद शाखा ने एनएच-तीन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी, जूनियर रेडक्रास, रेडक्रॉस के इतिहास, जिला रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही रेडक्रॉस की
गतिविधियों के बारे में परिचर्चा और रेडक्रॉस में कैसे शामिल हों तथा रेडक्रॉस के सदस्यों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर व्याख्यान हुआ।
आज दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए रेडक्रॉस के प्राथमिक चिकित्सा और ग्रहपरिचर्या के व्याख्याता रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बच्चों को कहा कि रेडक्रॉस की स्थापना सर जीन पॉल हेनरी दूना के मन में आए एक विचार से हुई। मनचंदा ने बच्चों से कहा कि रेडक्रॉस के स्थापना को भारत में इस वर्ष 100 साल पूरे हो रहे हंै। रेडक्रॉस के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने बच्चों को इन 100 वर्षों में रेडक्रॉस की भारतवर्ष सहित वैश्विक गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन के क्या दायित्व और जिम्मेदारियां हैं। 
निवर्तमान सचिव बी.बी कथूरिया और वरिष्ठ प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता रतन सिंह आजाद ने प्राथमिक चिकित्सा के सिद्धांतों के बारे में बताया। रेडक्रास के सहायक पुरुषोत्तम सैनी और सहायक सचिव बिजेंद्र सोरोत ने रेडक्रॉस के वॉलंटियर्स क्या कर सकते हैं, के बारे में अवगत कराया। 

No comments :

Leave a Reply