HEADLINES


More

अनुबंध अनुदेशकों के विरूद्ध नई भर्ती प्रक्रिया शुरु करने से गुस्साए अनुदेशकों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday 5 January 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।  माननीय हाईकोर्ट के निर्णय की अनदेखी कर 1410 अनुबंध अनुदेशकों के विरूद्ध नई भर्ती प्रक्रिया शुरु करने से गुस्साए अनुदेशकों ने कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सर्व कर्मचारी संघ
हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सतीश न्योल,महासचिव प्रदीप यादव, वरिष्ठ उप प्रधान अमित ढिल्लों,डा. धर्मेंद्र दुहन व प्रेस प्रवक्ता मोहन सुधार के नेतृत्व मे एक शिष्टमंडल कैबिनेट मंत्री से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें वर्तमान में चालू भर्ती प्रक्रिया को रोकने और 1410 पदों को भरा हुआ मानकर बाकि बचे रिक्त पदों पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई हैं। मंत्री ने प्रदर्शनकारियों के बीच आकर आश्वासन दिया कि एक भी अनुबंध अनुदेशक की नौकरी नही जाने दी जाऐगी। सरकार का काम रोजगार देना है, लेना नही है। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को विभाग के एसीएस व निदेशक और सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा की सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में मीटिंग होगी, जिसमें समस्या का हल निकाला जाएगा। प्रदर्शन से पूर्व सभी जिलों की आईटीआई से हजारों की संख्या में अनुबंध अनुदेशक सेक्टर 12 टाऊन पार्क मे एकत्रित हुए और सभा का आयोजन किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, जिला प्रधान अशोक कुमार,सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,वित्त सचिव युदबीर सिंह खत्री, संगठन सचिव मुकेश बैनीवाल, खंड प्रधान करतार सिंह व सचिव जगदीश चंद्र सहित अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता प्रकट की ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से समर्थन किया। सभा मे परित किए गए प्रस्ताव मे 8 जनवरी को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इसके बावजूद मसले का समाधान नही हुआ तो सभी आईटीआई मे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाऐगा।

No comments :

Leave a Reply