HEADLINES


More

लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है - मुख्यमंत्री मनोहर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 28 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 28 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है। पिछले पांच सालों में 31 महिला काॅलेज खोले गये हैं तथा जल्द ही नौ और नए महिला कालेज खोले जाएंगे। इन का
लेजों तक छात्राओं के लिए 100 पिंक बसें चलाई गई हैं तथा 125 और मिनी बसों भी खरीदी जाएंगी। पहले प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अगले वित वर्ष में एक लाख और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
मुख्यमंत्री सोमवार को एनआईटी फरीदाबाद में स्थित केएल मेहता कालेज के गोल्डन जुबली समारोह व प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले प्रदेश में महिलाओं के लिए 31 काॅलेज थे। सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 20 किलोमीटर की परिधि में कालेज खोलने का निर्णय लिया गया तथा इसके लिए 40 स्थान चिन्हित किए गए, जहां पर कालेज खोले जा रहे हैं, ताकि उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को 10 किलोमीटर से अधिक ट्रेवल न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को काॅलेजों तक पहुंचने में परेशानी से बचाने के लिए 181 रूटों पर महिला बस चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें से 100 रूटों पर बसें चल रही हैं। महिला बसों में एक महिला पुलिस सिपाही की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 31 महिला थाने खोले गये हैं तथा जल्द ही तीन और नये थाने खोले जाएंगेे। इसी प्रकार दो हजार महिला पुलिस सिपाही की भर्ती की गई है तथा पुलिस विभाग में महिला पुलिस की संख्या 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं की सुरक्षा व अन्य आपराधिक घटनाओं पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए सीसीटीवी सार्थक उपकरण है। इसका उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से हर जरूरी स्थान पर किया जाएगा। अब आपराधिक प्रवृति के लोगों को संभल कर चलना होगा, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस उन पर कड़ी निगरानी रख रही है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए ही 300 बसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

No comments :

Leave a Reply