HEADLINES


More

हरियाणा में जल्द की जाएगी 2592 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

Posted by : pramod goyal on : Thursday 23 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में जल्द ही 2592 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी। शिक्षा मंत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्चतर शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों के 2592 नए पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है। 
उन्होंने बताया कि हरियाणा के गठन से लेकर आज तक के इतिहास में असिस्टेंट प्रोफेसरों के एक साथ इतने पदों को पहली बार सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 157 राजकीय कॉलेज हैं जिनमें लगभग 1.90 लाख विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन कॉलेजों के लिए पहले से ही 4975 असिस्टेंट प्रोफेसरों के स्वीकृत पद हैं। हरियाणा सरकार द्वारा अब विभिन्न 33 विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों के 2592 नए पद मंजूर करने से स्वीकृत पदों की कुल संख्या 7567 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी।

No comments :

Leave a Reply