HEADLINES


More

ओवरलोडिंग के चालान काटने से न बचें अधिकारी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Posted by : pramod goyal on : Thursday 14 November 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं भी एक चुनौती का विषय है। ट्रकों व अन्य वाहनों की ओवरलोडिंग भी इसका एक मुख्य
कारण है और अधिकारियों को ओवरलोडिंग के चालान काटने से बचना नहीं चाहिए। जिला सड़क सुरक्षा परिषदों की नियमित बैठकें की जानी चाहिए। लोगों को यातायात नियमों के बारे जागरूक किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात संकेतक और दुर्घटना संभावित खतरनाक मोड़ों पर विशेष चिन्ह अंकित किए जाने चाहिएं, ताकि वाहन चालक पहले से ही सचेत हो जाए। हरियाणा विजन जीरो लागू होने के बाद दो महीने में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 11 प्रतिशत की कमी आई है। हरियाणा सड़क सुरक्षा एसोसिएट के साथ हुए एमओयू को आगामी दो महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply