HEADLINES


More

सीएम मनोहर लाल ने करनाल से भरा नामांकन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 1 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
करनाल. हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भर दिया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी साथ रहे। इससे पहले मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय यज्ञ किया। यज्ञ में आहूतियां डालने के बाद सेक्टर-12 हुडा मैदान में जनसभा की। इसके बाद समर्थकों के साथ वह नामांकन भरने सचिवालय पहुंचे।
नामांकन से पहले सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारें सत्ता का खेल खेलती थी। अब सत्ता का खेल तो उनके बस की बात नहीं रहा लेकिन सट्टा खेलने लगी हैं। सत्ता और या सट्टा कुछ भी अब उनका साथ नहीं देने वाला। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 1-1 कार्यकर्ता को मनोहर लाल की भूमिका निभाकर काम करना होगा। तभी 89 सीटों पर प्रचार के लिए मौका मिल
पाएगा। सीएम ने कहा कि अभी बहुत काम बाकि हैं। अगली सरकार बनने पर काम की गति डबल होगी।

No comments :

Leave a Reply