HEADLINES


More

बीजेपी उद्योगपतियों एवं शर्माएदारों की पार्टी : विजय प्रताप

Posted by : pramod goyal on : Saturday 12 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी केवल उद्योगपतियों एवं शर्माएदारों की पाटी्र्र, 5 वर्षों मेें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बर्बाद करने का काम किया। उक्त विचार बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने शुक्रवार को खोरी, एन.एच.5 एम ब्लॉक, ई ब्लॉक, जी ब्लॉक तोजी गुरुद्वरारा, कल्याणपुरी, एन.एच.2 जे ब्लॉक, एसजीएम नग
र राधे-राधे चौक, सैक्टर-21 सी अग्रसेन सोसायटी में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निजीकरण, व्यवसायीकरण एवं उद्योगवाद को बढ़ावा दिया है। उनको आम आदमी की दुख-तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा ने उद्योगपतियों के लाखों-करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए। निजी स्कूल एवं अस्पतालों को बढ़ावा दिया। भाजपा के केन्द्रीय मंत्री स्वयं अपना निजी स्कूल चला रहे हैं, ऐसे में प्रदेश की भाजपा सरकार से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है कि ये सरकारी स्कूलों की दशा सुधारेंगे। आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत यह है कि वहां बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जो टीचर्स कांग्रेस सरकार में गेस्ट टीचर के रूप में लगाए गए थे, उनको नौकरी से निकाल दिया गया है। पूरी तरह निजी स्कूलों एवं अस्पतालों का वर्चस्त कायम है। अच्छी शिक्षा और बेहतर इलाज केवल अमीर परिवारों के बच्चों के लिए है, गरीब परिवारों के बच्चे आज भी दोयम दर्जे की शिक्षा और थर्ड ग्रेड का इलाज पा रहे हैं। विजय प्रताप ने कहा कि आज फरीदाबाद क्षेत्र के हालात यह हैं कि कोई भी यहां सुरक्षित नहीं है, शहर में क्राइम इस कदर बढ़ चुका है कि नेता और पत्रकारों तक पर सरेआम हमले हो रहे हैं, हत्याएं हो रही है। ऐेसे में आप आम जन की सुरक्षा की क्या उम्मीद लगा सकते हैं। 

No comments :

Leave a Reply