HEADLINES


More

जनसुविधाएं मांगने वालों को भिजवाया जाता भाजपा सरकार में जेल - विजय प्रताप

Posted by : pramod goyal on : Friday 11 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।   बडखल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप का कहना है कि भाजपा सरकार में जनसुविधाएं मांगने पर विधायक उन्हे जेल भिजवा देती है। राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के विधायकों व मंत्रियों ने चार साल से दशहरा तक नहीं मनने दिया। भाजपा सम भाव से काम न करके केवल भ्रष्टाचार का पनपा रही है। निगम घाटे में है और ठेकेदारों को भुगतान तक नहीं हो रहा है, लेकिन बनी-बनाई सडक़ों को तोडकर पैसे की बर्बादी की जा रही है। कुप्रबंधन के कारण को भी कार्य नियोजित तरीके से नहीं हो रहा है। जो काम कांग्रेस सरकार में हुए थे, उनकी  भी आज  मुरम्मत तक नहीं हो रही है। बडखल झाील को भरने का वायदा करने वाले झील में तो क्या पानी भरेगें, जबकि लोगों को पीने का पूरा पानी तक मुहैया नहीं कराया जा रहा है। कालोनियों से लेकर सैक्टरों में सीवर ओवर-फ्लो है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। विजय प्रताप ने कहा कि जनता अगर उन्हे जीताकर विधानसभा भेजेगी तो कांग्रेस सरकार बनने पर न केवल महिलाओं को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। बल्कि एस सी बोर्ड का पुर्न गठन किया जायेग। प्राकृतिक आपदा पर किसानों का ब्याज ही नहीं मूल भी माफ किया जायेगा।



No comments :

Leave a Reply