HEADLINES


More

सरकार बनी तो 24 घंटे में किसानों की कर्जमाफी का वादा, कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

Posted by : pramod goyal on : Friday 11 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सत्ता में आएंगे, वचनबद्ध हैं, जो कहा है, वो पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम काम करने में हीरो हैं, लेकिन पब्लिसिटी में पीछे हैं। दूसरी पार्टियां काम में जीरो हैं, लेकिन पब्लिसिटी में हीरो हैं।
कांग्रेस के चंडीगढ़ कार्यालय में जारी किए गए घोषणा पत्र कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी का नाम प्रमुख हैं।
300 यूनिट तक बिजली फ्री, महिलाओं को आरक्षण
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मिडिल क्लास पर भी फोकस रखने की कोशिश की। इसमें 300 यूनिट/ प्रतिमाह तक बिजली फ्री करने का वादा किया है। जबकि 300 से अधिक यूनिट होने पर प्रति यूनिट आधा रेट लिया जाएगा। इसके साथ ही, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण का भी पार्टी ने वादा किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रमुख बातें-
किसानों के लिए:
  • सरकार बनने के बाद सबसे पहले 24 घंटे के अंदर किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। 
  • प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर 12 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा।
  • किसान की फसल के एक-एक दाने का एमएसपी। 
युवाओं के लिए:
  • रोजगार मिलने तक ग्रेजुएट को 7 हजार रुपए और पोस्ट ग्रेजुएट को 10 हजार रुपए मासिक भत्ता। 
  • राज्य के हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। 
  • पहली से दसवीं कक्षा तक के दलित और पिछड़े छात्रों को 12 हजार रुपए और 11वीं कक्षा के छात्रों को 15 हजार रुपए सालाना छात्रवृति।
  • हर सरकारी संस्था में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाएंगे। अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 
मिडिल क्लास के लिए:
  • 300 यूनिट प्रतिमाह तक घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। 
  • 300 से अधिक यूनिट प्रतिमाह पर रेट आधा किया जाएगा। 
  • हरियाणा के सभी कर्मचारियों को पंजाब राज्य के समान वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। 
  • पुरानी पेंशन स्कीम की सर्वोत्तम विशेषताओं को नई पेंशन स्कीम के अंदर समाहित करके शीघ्र लागू किया जाेगा। 

अन्य घोषणाए:


  • हर प्रदेशवासी को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। 
  • हरियाणा के सभी गांव तक एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी।
  • हर ब्लॉक स्तर पर नशा छुड़ाओ केंद्र खोले जाएंगे। जहां मरीजों को मुफ्त ईलाज, दवाई, और विशेष डॉक्टरों की सलाह दी जाएगी।

No comments :

Leave a Reply