HEADLINES


More

खोद डाली बल्लभगढ़ महाबीर कॉलोनी की सारी सड़के

Posted by : pramod goyal on : Sunday 1 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। चुनाव के चलते अधिक काम दिखाने के चक्कर में जनप्रतिनिधियों ने बल्लभगढ़ महाबीर कॉलोनी की सारी सड़के खुदवा डाली। बरसात के सीजन में एक बाद एक सभी सड़को को बनवाने के खोद डालना कहा की समझदारी है।  पहले खोदी गई सड़के कई माह बाद भी अभी तक बनी नहीं थी कि दूसरी सड़के भी खुदवा दी। जिससे न केवल यहाँ रहने वाले लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सड़को के साथ नालिया भी टूट जाने से गन्दा पानी टूटी सड़को पर जमा हो रहा है , जिसमे मछर पनप रहे है।  इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चारों के रास्ते बंद कराकर निगम प्रसाशन और जन प्रतिनिधि क्या दिखाना चाहते यह समझ से बहार है। क्या यही विकास है , या फिर चुनाव में विकास का दिखावा करके लोगो को परेशान करने का तरीका। पहले खोदी गई सड़को को न बनाकर, दूसरी सड़को को भी खोद देना नेताओ और प्रशासनिक अधिकारिओ की समझ दारी और छमता को दर्शा रहा है।

No comments :

Leave a Reply