HEADLINES


More

कुछ लोग पराजय से इतने बेहाल हैं कि उनका मन सुन्न हो गया - मोदी

Posted by : pramod goyal on : Sunday 8 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
रोहतक. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरियाणा के रोहतक में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में 2000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि ये संयोग ही है कि मैं केंद्र सरकार के नए कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर हरियाणा आया हूं। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर विपक्ष पर तंज कसा। मोदी ने कहा कि 100 दिन से उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। वे चुनाव पराजय से इतने बेहाल हैं कि मन सुन्न हो गया। ''बीते 5 साल में हरियाणा को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का लाभ मिला। वर्तमान में हरियाणा में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। हरियाणा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की गलत परंपरा खत्म हुई। इन 5 वर्षों में बेरोजगार युवाओं के कौशल से लेकर उनको मिलने वाली मदद तक में वृद्धि की गई।''

No comments :

Leave a Reply