HEADLINES


More

पूर्व परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता जजपा में हुए शामिल

Posted by : pramod goyal on : Monday 30 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।  जींद से चार बार विधायक रहे मांगेराम गुप्ता सोमवार को जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला व उनकी मां नैना चौटाला ने गुप्ता को पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि 2012 में गुप्ता ने कांग्रेस छोड़ दी थी। जींद में बीते उपचुनाव के दौरान लगभग सभी पार्टियों ने उन्हें उम्मीदवार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन गुप्ता ने साफ इनकार कर दिया था। 
गौरतलब है कि मांगेराम गुप्ता 1977, 1991, 2000 और 2005 में विधायक रह चुके हैं। वे पूर्व कांग्रेस सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक थे। हालांकि 2005 से 2009 तक हुड्डा सरकार में वह परिवहन मंत्री भी रहे, लेकिन 2012 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना था कि पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है। 

No comments :

Leave a Reply