HEADLINES


More

नगर निगम सीवरमैन यूनियन ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की

Posted by : pramod goyal on : Friday 23 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 23 अगस्त। सीवरमैन कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण देने, नगर निगम में गैरकानूनी ढंग से सीवर सफाई के ठेके पर रोक लगाने व ठेकेदारी में लगे सीवरमैनों को सा
माजिक सुरक्षा की गारंटी देने, बैंक के माध्यम से डीसी रेट देने, रजिस्ट्रेशन करने जोखिम भत्ता देने क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में भर्ती करने की मांग को लेकर आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सीवरमैन यूनियन ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, लेकिन शिविर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सेफ्टी उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए हैं। नगर निगम में सबसे ज्यादा शोषण गैर कानूनी ढंग से लगे सीवर  कर्मचारियों का हो रहा है। इस शोषण में मुख्य रूप से निगम के पार्षद शामिल हैं। कई पार्षद तो कर्मचारियों को जबरन शिविर में घुसने के लिए मजबूर करते हैं इसकी शिकायतें यूनियन द्वारा निगमायुक्त को कई बार की गई है लेकिन इन शिकायतों पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है इसलिए मजबूर होकर सीवरमैन कर्मचारियों को आंदोलन करने की आवश्यकता पड़ी। सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फैटमार ने बताया कि नगर निगम के चीफ इंजीनियर से लगातार तीन दौर की वार्ताएं हुई हैं इन वार्ताओं में चीफ  इंजीनियर ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का वायदा किया था, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उल्टा जो कर्मचारी ठेके प्रथा में लगे थे। उन कर्मचारियों को संबंधित जेई व वार्ड पार्षदों ने नौकरी से निकाल कर अन्य लोगों के नाम पर फर्जी वेतन निकलवाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी यदि निगम प्रशासन ने जल्द ही उनसे किए समझौतों को लागू नहीं किया तो निगम मुख्यालय पर सीवरमैन यूनियन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगी। आज के इस भूख हड़ताल को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खांडिया, सर्व कर्मचारी संघ के नेता दर्शन सिंह सोया, राकेश चिंडालिया, वीर कुमार पाल, प्रदीप चवारिया, विनोद  घरौंडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments :

Leave a Reply