HEADLINES


More

फिलहाल राहुल की टीम के साथ ही काम करेंगी सोनिया

Posted by : pramod goyal on : Monday 12 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली . कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में जल्दबाजी में फेरबदल से इनकार कर दिया है। यानी अभी वह राहुल गांधी द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों अाैर प्रभारियों की टीम के साथ ही काम करेंगी। उनकी पहली प्राथमिकता विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के मतभेद दूर कर वहां पार्टी के प्रदर्शन पर ध्यान देना है। पार्टी का अखिल भारतीय महाधिवेशन बुलाने में अभी कई महीने का समय लग सकता है। शुक्रवार रात अंतरिम अध्यक्ष बनते ही साेनिया से बदलाव के बारे में पूछा गया। साेनिया ने कहा कि वह जल्दबाजी में नहीं हैं। 
पार्टी संविधान के अनुसार अध्यक्ष की विदाई के साथ ही उसकी टीम की भी छुट्टी हाे जाती है। नया अध्यक्ष अपनी टीम बना सकता है। राहुल की टीम में 13 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 14 प्रभारी अाैर 65 सचिव थे। अभी यह सब अपने पदों पर बने रहेंगे। कार्यसमिति में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

No comments :

Leave a Reply