HEADLINES


More

हॉकी के जादूगर को याद किया, प्रतियोगिता आयोजित

Posted by : pramod goyal on : Thursday 29 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने रा
ष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह को नमन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और स्टाफ को संबोधित करते हुए अंग्रेजी प्रवक्ता व जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आज के दिन 1905 में इलाहबाद में मेजर ध्यानचंद जी का जन्म हुआ था। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में 'हॉकी के जादूगर' के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान् व कालजयी हॉकी खिलाड़ी 'मेजर ध्यानचंद सिंह' जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक 1928, 1932 और 1936 में दिलवाए उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इसी दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है, उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं मेजर ने अपने 22 साल के करियर में 400 से भी अधिक गोल दागे थे। जूनियर रेड क्रॉस के सौजन्य से आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें 54 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता में ग्यारहवीं जे की छात्रा नीतू प्रथम, बारहवी जी की छात्रा कोमल झा द्वितीय तथा ग्यारहवीं जे की छात्रा विशाखा की तृतीय घोषित किया गया। इस के अतिरिक्त सबानाज को चतुर्थ और लीना सक्सेना व शिवानी का सांत्वना पुरस्कार घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "फिट रहे इंडिया" अभियान का लाइव प्रसारण दिखाया और सुनाया गया। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों ने जिला स्तरीय मैराथन में भी प्रतिभागिता की। प्राचार्या नीलम कौशिक, रविन्द्र कुमार मनचंदा, विनोद कुमार बैंसला, मैडम वेदवती, सरिता, दान सिंह, सुनील नागर, राम कुमार, राधेश्याम, सरिता आदि प्रवक्ताओं ने सभी बच्चों और स्टाफ से फिट रहे इंडिया - स्वस्थ रहे इंडिया अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जुट जाने के लिए कहा।

No comments :

Leave a Reply