HEADLINES


More

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और बसपा के बीच गठबंधन

Posted by : pramod goyal on : Sunday 11 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों पार्टी हरियाणा का आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। रविवार को पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और बसपा नेता सतीश मिश्रा ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस 25 सितंबर पर दोनों पार्टी मिलकर संयुक्त रैली करेंगी। समझौते के तहत प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से जजपा 50 सीटों पर तो बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिसंबर-2018 में ही दुष्यंत ने जेजेपी का गठन किया था।
इससे पहले बसपा ने चौटाला परिवार की राजनीतिक पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और फिर भाजपा से अलग हो राजकुमार सैनी द्वारा बनाई गई लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के साथ गठबंधन था। लोकसभा चुनाव लोसुपा और बसपा ने मिलकर लड़ा, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। समझौते के तहत प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से जजपा 50 सीटों पर तो बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

No comments :

Leave a Reply