HEADLINES


More

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने लंदन रवाना हुए उद्योग मंत्री विपुल गोयल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 6 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल लंदन के लिए रवाना हुए, हरियाणा सरकार हर वर्ष प्रसिद्ध धर्म ग्रंथ श्री मद्भगवद गीता महोत्सव मनाती है, 2018 में मॉरिशस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया था उसी कड़ी में हरियाणा सरकार इस बार यानी 2019 में इंग्लैंड की राजधानी लंदन में यह महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है, हरियाणा सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रतिनिधित्व हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि लंदन में यह महोत्सव 9 अगस्त से 11 अगस्त तक मनाया जाएगा, खास बात यह है कि लंदन की संसद में और वहां के एक प्रसिद्ध कंवेशन हॉल में गीता महोत्सव का आयोजन होगा, इस कार्यक्रम के आखिरी दिन 11 अगस्त को लंदन में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ऐसा मानना है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ही युद्ध के दौरान भगवान श्रीकष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। हरियाणा सरकार पूरी दुनिया में गीता की प्रचार प्रसार कर रही है उसी के तहत लंदन में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है।   

No comments :

Leave a Reply