HEADLINES


More

जन आशीर्वाद यात्रा और कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए निगम मुख्यालय बना पुलिस छावनी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 28 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 28 अगस्त। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन आशीर्वाद यात्रा के मद्देनजर और कर्मचारियों की दूसरे दिन की हड़ताल को देखते हुए निगम मुख्यालय बना पुलिस छावनी। पुलि
स व हड़ताली कर्मचारियों में कई बार झड़पे हुई लेकिन निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जमे रहे।
गौरतलब है कि निगम कर्मचारियों की तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल चल रही है। जिसका आज दूसरा दिन था और नजदीक ही बीके चौक से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को गुजरना था। प्रशासन को डर था कि कही निगम के हड़ताली कर्मचारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विघ्न न डाल दें। इसलिए जिला प्रशासन इन कर्मचारियों को निगम मुख्यालय से हटाकर दशहरा मैदान में बैठाना चाहते थे, लेकिन कर्मचारी अड़ गए और निगम मुख्यालय पर बैठे रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सभा करते हुए निगम मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की।
श्री शास्त्री ने कहा कि पूर्व में की गई तीन दिन की हड़ताल की कॉल पूरी हो जाएगी। जिसकी समीक्षा केन्द्रीय कमेटी की आपात बैठक कर हड़ताल को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने  हड़ताल को कमजोर करने के हथकण्डे अपनाए तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी।
कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार दमन और हठधर्मिता का रास्ता छोड़ बातचीत का माध्यम से पालिका कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें। यदि सरकार ने पालिका कर्मियों की हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास किया तो सर्व कर्मचारी संघ ने उसका डटकर विरोध करेगा।
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर, ब्लॉक प्रधान करतार सिंह, रमेश तेवतिया, रविन्द्र नागर सहित अन्य विभागों के भी सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सचिव नानकचंद खैरालिया, बलवीर सिंह बालगुहेर, वेद भड़ाना, सुभाष फेटमार, राजेन्द्र दहिया, रविन्द्र कुमार, रामकिशोर त्यागी ने सर्व सम्मति से कर्मचारियों प्रस्ताव पारित कर कहा कि सरकार की हठधर्मिता व वादा खिलाफी के खिलाफ संघ हड़ताल को अगर आगे बढ़ाता है तो नगर निगम के कर्मचारी उसमें बढ़-चढक़र भाग लेगें। दान सिंह, बल्लू प्रधान जितेन्द्र, रविन्द्र टांक, प्रेमपाल, जगदीश, नरेश कुमार

No comments :

Leave a Reply