//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। एक तो अधूरा नाला और उपर से कब्जा, लोगों के लिए बना है परेशानी का सबब। संजय कालोनी 48 फुट रोड के साथ बह रहा यह नाला यहां के लोगो के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस नाले का पुर्न निमार्ण शुरू हुए तीन माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन नाला अभी तक पूरा बनकर तैयार नहीं हुआ है। उपर से इन नाले पर आगे एक व्यक्ति ने मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है। गंदगी से अटे पडे इस नाले के कारण स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। अधूरा नाला भी गंदगी से अटा पड़ा है। बरसात के दिनों में नाला निमार्ण पूरा न होने इसका गंदा पानी ओवर फ्लो होकर रास्ते आ जाता है। जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। बदबू और मच्छरों ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है।
यह फरीदाबाद की संजय कालोनी 48 फुट रोड के साथ लगता वहीं नाला है, जिसके पक्के निमार्ण की बाट यहां के लोग लम्बे अरसे से जोह रहे है। लेकिन नाला है कि बनकर ही तैयार नहीं हो रहा है। तीन माह पहले इसका निमार्ण शुरू भी हुआ था, लेकिन बीच में ही अटक गया। चुनावों के चलते आनन-फानन में विधायक व पार्षद काम तो शुरू करा देते है, लेकिन उसे समय पर अंजाम तक नहीं पहुचाते है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। यह नजारा केवल यहीं का ही नहीं है, ऐसी और भी जगह है जहां निमार्ण कार्य अधुरे होने के कारण जनता को विकास के स्थान पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments :