HEADLINES


More

चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने की बैठक

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 20 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली। हरियाणा समेत चार राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा व बीएल संतोष ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में चुनाव से जुड़ी रणनीति पर चर्चा हुई। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अमित शाह बैठक में मौजूद रहे।  
बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा ने सभी राज्यों में पुराने सीएम को ही सीएम कैंडिडेट बनाने का फैसला ले रखा है। 
गृह मंत्री  ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। 

No comments :

Leave a Reply