HEADLINES


More

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

Posted by : pramod goyal on : Monday 26 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोनीपत के राठधाना गांव में एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद उसके पास खड़े 4 अन्य लोग भी झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, आग लगाने वाले व्यक्ति की हालत गंभीर है, उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। 
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता अरुण जेटली की मौत के बाद स्थगित की गई सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को सोनीपत के राई से दोबारा शुरू हुई थी। यात्रा जैसे ही राठधाना गांव पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी।
भीड़ में ही सोनीपत के राठधाना गांव का राजेश मौजूद था। जिसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। आग की चपेट में पास खड़े रघुवीर, रणधीर, चांदराम और मुकेश भी आ गए। सभी झुलसे हुए हैं। सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप है, क्योंकि पूरा वाकया सीएम की रथ यात्रा के दौरान हुआ। 
गंभीर रूप से झुलसे राजेश ने बताया कि वर्ष 2016 में वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से हरियाणा भवन चंडीगढ़ में मिले थे और रोजगार की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने उसके बच्चों को ग्रुप-डी में नौकरी देने का आश्वासन दिया था। मगर उसके बच्चों को नौकरी नहीं मिली। रोजगार न मिलने से खफा होकर उसने आज यह कदम उठाया है।

No comments :

Leave a Reply