HEADLINES


More

हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स में गीता की स्थापना पर गोयल ने प्रधानमंत्री और हरियाणा के सीएम का जताया आभार

Posted by : pramod goyal on : Sunday 11 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
अंतर्राष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव की पूरे लंदन में गूंज सुनाई दे रही है, महोत्सव लंदन में मनाया जा रहा है लेकिन शंखनाद दुनियाभर में गूंज रही है। दुनिया के सबसे पुराने पार्लियामेंट में से एक हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स में भव्य कार्यक्रम के साथ पवित्र और सर्वमान्य ग्रंथ श्रीमद्भागवद गीता की स्थापना की गई, इस अवसर पर पूरा लंदन शहर भ
गवत गीता के श्‍लोकों की पवित्र ध्वनि और शंखनाद से गूंज उठा।
लंदन जिसकी पहचान आधुनिक शहरों में होती है, पाश्चात्य संगीत यहां के लोगों के कानों में रचा बसा है. लेकिन 10 अगस्त को नाज़ारा बिल्कुल उल्टा था...पूरे लंदन में भारतीय धर्म और संस्‍कृति की गूज सुनाई दे रही थी। शहर में पवित्र धर्म ग्रंथ श्रीमद्भगवत गीता के पवित्र श्‍लोक सुनाई दे रहे थे, रह-रह कर शंख की आवाज़ वातावरण को पवित्र बना रही थी, ऐसा नज़ारा जो पहले कभी लंदन वासियों ने नहीं देखा था। ये भव्य आयोजन हुआ अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव के दूसरे दिन, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हाल में जहां बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ उमड़ी। हॉल में मौजूद लोगों ने पीले रंग का अंग वस्त्र धारण किया था। इस अवसर पर आयोजित गीता आख्यान में गीता मर्मज्ञों ने भगवत गीता के कई बिन्दुओं पर अपने विचार रखे। लंदन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने और गीता पर अपने ज्ञान वर्धन के लिए ब्रिटेन के कई शहरों से बड़ी काफी संख्‍या में लोग आए। इनमें भारतीय मूल के व्यक्तियों के अलावा ब्रिटिश नागरिकों के साथ दुनिया के कई देशों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा के उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल विशेष रूप से उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं, इस अवसर पर श्री गोयल ने चिंता व्यक्त की कि आज तो सरकार यहां पर गीता के प्रचार का कार्य कर रही है लेकिन मैं आप सभी लोगों से आग्रह करता हूं आयोजन तो संपन्न हो जाएगा लेकिन आप सभी लोग खुद स्व प्रेरणा से गीता के प्रचार के लिए हर व्यक्ति ब्रांड एम्बेसडर बनें तो सही मायने में गीता का प्रचार प्रसार होगा और गीता के ज्ञान का पूरी मानव जाति को लाभ मिलेगा, विश्व शांति कायम होगी और दुनिया गीता के बताए मार्ग पर ही चल कर तरक्की कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय हमेशा से वसुधैव कुटुम्बकम की धरणा पर चलने वाले लोग हैं...इस लिए विश्व शांति के लिए गीता का प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्य नारायण आर्य के प्रतिनिधि के तौर पर उनके सचिव विजय दहिया और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण, हरियाणा से 174 गणमान्य नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस अभियान में साथ गया है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव राजेश खुल्लरओएसडी अमरेंद्र सिंहकरनाल की महापौर रेणूबाला गुप्तापूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना भी शामिल हैं।

No comments :

Leave a Reply