HEADLINES


More

रुपया कमजोर... दो पायदान फिसलकर 7वें स्थान पर पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था

Posted by : pramod goyal on : Saturday 3 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली . भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं है। 2018 में यह दो स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर आ गया। यह जानकारी वर्ल्ड बैंक के ताजा आंकड़ों से सामने आई है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 2017 में भारत 2.597 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ छठे स्थान पर था। लेकिन ताजा डेटा के मुताबिक उस साल ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ भारत पांचवें स्थान पर आने में सफल रहा था। अब ये दोनों देश फिर भारत से आगे निकल गए।
2018 में 5% गिरा रुपया: विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट के कारण भारत सातवें स्थान पर फिसला है। 2017 में रुपए में 3% की बढ़त रही थी। इसके दम पर भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ा था। लेकिन, 2018 में रुपए 5% गिर गया और जीडीपी के मामले में भारत फिर सातवें स्थान पर फिसल गया। 2019 में भी भारत का स्थान रुपए की स्थिति पर निर्भर हो सकता है।

No comments :

Leave a Reply