HEADLINES


More

गौ ग्रास हेतु 51वें रिक्शे को रवाना किया

Posted by : pramod goyal on : Friday 30 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,। सोमप्रकाश चेरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जगबीर शर्मा ने आज सेक्टर-16 की हरी मंडी से गौ ग्रास हेतु 51वें रिक्शे को रवाना किया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान सचिन शर्मा, मदनपाल वर्मा, हंसपाल सिंह, अंजनी झा, राम सागर, गी
ता वर्मा तथा शशि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर चेयरमैन जगबीर शर्मा व प्रधान सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उनका ट्रस्ट पिछले करीब चार वर्षों से शहर में गौसेवा के लिए गौ ग्रास रिक्शा चलाकर उनके भोजन का इंतजाम करा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोगों का भी भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके ट्रस्ट के करीब 40 हजार सदस्य गौसेवा के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं और लोगों को भी इस कार्य में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस (खेल दिवस) के अवसर पर ट्रस्ट विशेष अभियान का आयोजन करेगा। उन्होंने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट अभियान का जोरदार समर्बन करते हुए कहा कि उनका ट्रस्ट प्रधानमंत्री की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए फरीदाबाद में जनसंपर्क अभियान चलाएगा।

No comments :

Leave a Reply