HEADLINES


More

प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी के सहायकों को 3600 ग्रेड पे देने के आदेश दिए हाईकोर्ट ने

Posted by : pramod goyal on : Saturday 10 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी में कार्यरत सहायकों को अब हरियाणा सचिवालय के सहायकों की तर्ज पर 3600 ग्रेड पे के अनुसार ही वेतन मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से 20 मार्च 2013, पांच सितंबर 2014 और 20 सितंबर 2014 को आदेश जारी कर प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी के सहायकों का ग्रेड पे 3600 की बजाय 3200 कर दिया था।
इस पर 2015 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों की ओर से देवेंद्र सचदेवा व अन्य ने हाईकोर्ट में सीडब्लयूपी-4293-2015 केस दायर किया जिस पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट की जस्टिस रितु बाहरी ने प्रदेश सरकार की ओर से 3200 ग्रेड पे करने के लिए जारी किए गए तीनों आदेश पत्रों को रद्द कर दिया है जिसके चलते अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी समेत प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी के सहायकों को 3600 ग्रेड पे के अनुसार वेतन मिल पाएगा। इससे सहायकों को हर महीने अपने वेतन में लगभग एक हजार रुपए का लाभ मिलेगा। 

No comments :

Leave a Reply