HEADLINES


More

निगम के लापरवाह अधिकारियों ने लगाया 19 करोड़ 68 लाख रूपये का चूना

Posted by : pramod goyal on : Thursday 8 August 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम की कमी के कारण निगम को 19 करोड़ 68 लाख रूपये का चूना लग गया है। नगर निगम ने पैसे HDFC बैंक के करंट अकाउंट में डालकर अपने ही विभाग को 19 करोड़ 68 का चूना लगा दिया जबकि ये पैसे फिक्स डिपॉजिट करना था। नगर निगम ने सरकार के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए इस रकम को HDFC बैंक के करंट एकाउंट के डाल दिए थे। ये खुलासा बार एसोसिएसन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने किया है। पाराशर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मेरे पास सरकारी आडिट की रिपोर्ट है जिसके मुताबिक 1 अप्रैल 2017 को निगम ने 184. 20 करोड़ रूपये HDFC बैंक के करंट एकाउंट में डाला और इस तरह 11  फरवरी 2018 तक कुल 382 करोड़ 70 लाख रूपये करंट अकाउंट में डाले गए। 
पाराशर ने कहा कि आडिट रिपोर्ट में लिखा गया है कि अगर ये पैसे स्टेट बैंक आफ इंडिया या ICICI में फिक्स किये जाते तो 6 . 75 सालाना ब्याज मिलता और इस तरह एक साल में 19 करोड़ 68 लाख रूपये ब्याज के रूप में मिलते लेकिन निगम अधिकारियों की कमी के कारण निगम को 19 करोड़ 68 लाख रूपये  का नुक्सान उठाना पड़ा। 
एडवोकेट पाराशर ने कहा कि ये आंकड़े 2019 की सरकार की आडिट रिपोर्ट से मिले हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो नगर निगम अपने कर्मचारियों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहा है और आये दिन कर्मचारी निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते रहते हैं और दूसरी तरह एक साल में 19 करोड़ 68 लाख रूपये गँवा दिया। 
पाराशर ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही के कारण ही फरीदाबाद नरक बनता जा रहा है। निगम भी कंगाल होता जा रहा है। 

No comments :

Leave a Reply