HEADLINES


More

दिल्ली-आगरा हाइवे पर दौड़ लगा रहे युवकों को वाहन ने कुचला, 1 की मौत 1 गंभीर

Posted by : pramod goyal on : Monday 12 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पलवल। पलवल के होडल थाना क्षेत्र के भुलवाना गांव के युवक सोमवार अलसुबह दिल्ली-आगरा हाइवे पर दौड़ लगा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार
सुबह 5.30 बजे भुलवाना गांव का सुमित (17) पुत्र करण सिंह और रोहित (18) पुत्र प्रभुदयाल दिल्ली-आगरा हाइवे के किनारे रेस लगा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रुप से घायल है।
रोहित को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि सुमित के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

No comments :

Leave a Reply