//# Adsense Code Here #//
कुरुक्षेत्र. कुरुक्षेत्र जिले के पिपली के नजदीक शनिवार को एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। हादसे में दो सवारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग से बस पूरी तरह जल चुकी है। चालक को नींद आने के कारण बस डिवाइडर से टकराना बताया गया।
शनिवार तड़के दिल्ली से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। लोगों ने शीशे तोड़ कर सवारियों को बस से बाहर निकाला। बस में अचानक से भगदड़ मचने से 75 वर्षीय वृद्धा आग की चपेट में आ गई और झुलसने से मौत हो गई।
जबकि दूसरी सवारी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से पूरी बस और सवारियों का सामान जल गया।
No comments :