//# Adsense Code Here #//
फरीदबाद, 7 जुलाई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण निगम फरीदाबाद की प्रशासक सोनल गोयल ने निगम अधिकारियों के साथ संभावित जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून सीजन में वह इस बात का विशेष ख्याल रखें की निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जलभराव न हो। श्रीमती गोयल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की संभावना है उन पर समय से पहले ही फोकस करते हुए विशेष उपाय निगम के अधिकारी गण करें । उन्होंने क्रमवार पिछले वर्षों के अनुभवों की जानकारी लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से पानी निका
सी के उपायों पर निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की।
सी के उपायों पर निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की।
No comments :