HEADLINES


More

विकास चौधरी का शव न देने पर बी के अस्पताल में कांग्रेसी नेताओं व पुलिस के बीच धक्का मुक्की

Posted by : pramod goyal on : Friday 28 June 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।  कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी का शव बीके अस्पताल प्रशासन द्वारा न देने पर कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को बीके अस्पताल से बहार नही जाने दिया। पूरा अस्पताल और बी के चौक तक पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर कल सुब्ह से ही बी के अस्पताल में डेरा डाले हुए थे। आज विकास के परिजनों के साथ जब वे पोस्टमार्टम के बाद शव लेने पंहुचे तो अस्पताल प्रशासन ने उन्हे शव देने से इंकार कर दिया। जिस पर अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने खट्टर सरकार और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता हाथों में काले झंडे लेकर जब इसके विरोध में मुख्यमंत्री से मिलने के अस्पताल से बहार आने लगे तो पुलिस के भारी बल ने उन्हे रोक लिया। कई घंटे तक अस्पताल गेट पर पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच रस्सा-कसी चलती रहीं। दोनों ओर से धक्का मुक्की भी हुई। लेकिन पुलिस ने उन्हे गेट पर रोके रखा। कांगे्रसी नेताओं का कहना है कि यह कैसा न्याय है कि परिजनों को शव तक नहीं दिया जा रहा है।
उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद में कार्यक्रमों में शिकरत करने आए हुए थे। प्रशासन को डर था कि शव मिलने के बाद कहीं प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के पास न पंहुच जांए। इसलिए उन्हे शव नहीं दिया गया। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की कल अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दिन-दहाडे हत्या कर दी था।

No comments :

Leave a Reply