HEADLINES


More

हरियाणा में हो सकते विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर के आसपास

Posted by : pramod goyal on : Saturday 29 June 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
रोहतक। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता 10 सितंबर के आसपास लग सकती है। वहीं 15 अक्टूबर के आसपास पोलिंग हो सकती है। यह बयान खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया है। वे शनिवार को रोहतक में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। 
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चुनाव इस बार भी पिछली बार की तारीखों पर हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदी के लिए मन बनाया हुआ था। इसमें कहीं न कहीं प्रदेश सरकार की कार्य पद्धति का भी अहम योगदान था। इस जीत के लिए सीएम ने बड़े से छोटे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

No comments :

Leave a Reply