HEADLINES


More

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के सामने हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन को लेकर संकट

Posted by : pramod goyal on : Saturday 25 May 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019  (Lok Sabha Election 2019)  में कांग्रेस अपनी करारी हाल को अभी भूली भी नहीं थी कि उसके सामने 6 और बड़े संकट खड़े हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी पर अब आने वाले तीन राज्यों में- हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस के सामने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में सरकार बचाने का भी संकट है. लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Result 2019) के दो दिन बाद यानी शनिवार  कांग्रेस  के खराब प्रदर्शन के कारणों पर मंत्रणा करने के लिए कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)) की बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी  (Rahul Gandhi)  ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई. कांग्रेस पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर वोटरों को लुभाने की कोशिश भी की थी, लेकिन नतीजों ने कांग्रेस को बहुत आश्चर्य की स्थिति में डाल दिया. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में कांग्रेस को 543 में से सिर्फ 52 सीटें ही मिलीं.  इसी प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी इन 6 बड़ी संकटों से घिर गई है
.

No comments :

Leave a Reply