HEADLINES


More

कांग्रेस की एकजुटता दर्शानें के लिए रोड शो का आगाज 26 मार्च को फरीदाबाद से

Posted by : pramod goyal on : Friday 22 March 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
अगल-अगल गुटों में बिखरी कांग्रेस को एकजुट करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय दिज्गज नेता प्रदेश भर में रोड शो का आयोजन कर रहे है। यह रोड शो फरीदाबाद से 26 मार्च से शुरू होगा, जो पांच दिनों में विभिन्न जिलों में यात्रा तय करेगा। प्रदेश स्तरीय कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह ने इस रोड शो को कामयाब बनाने के लिए आज अपने फार्म हाऊस पर सभी धडों के कांग्रेसी नेताओं की एक  बैठक बुलाई और उन्हे बताया कि इस रोड शो का उद्देश्य कांगे्रस को मजबूत करने के साथ-साथ जनता में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को भी पंहुचाना है। बैठक में पूर्व सांसद अवतार भडाना, विधायक कर्ण दलाल, उदयभान, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, कांग्रेस नेता जे पी नागर, एस एल शर्मा, पूर्व मेयर अशोक अरोडा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बज्गा, सुमित गौड, योगेश गौड, डा. धर्म देव आर्य, सेवा राम वर्मा  सहित सैकडों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि यह रोड शो केवल राष्ट्रीय राजमार्ग तक ही
सीमित रहेगा। लेकिन कार्यकर्ताओं का सुझाव था कि इसे विधानसभा तक भी पंहुचना चाहिए। लोकसभा टिकट की दावेदारी पर कुछ समय के लिए महेन्द्र प्रताप, अवतार भडाना और यशपाल नागर में कुछ तकर्रार भी हुई। लेकिन तभी महेन्द्र प्रताप और अवतार भडाना ने यह कहकर मामला शांत कर दिया कि वे टिकट के दावेदार नहीं है। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश स्तर पर कांग्रेस को एकजुट करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतूत्व में एक समन्वय समिति बनाई है। जिसमें कांग्रेस के सभी धडों के नेताओं को शामिल किया गया है। इस एकता को दिखाने का प्रयास अब पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। ताकि जिला स्तर पर गुटों में बटे कांग्रेसी नेता भी एक जुट होकर लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से कांग्रेसी उम्मीदवार को विजयी बनाएं।

No comments :

Leave a Reply