HEADLINES


More

तरूण तेवतिया बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर व राष्ट्रीय प्रवक्ता

Posted by : pramod goyal on : Saturday 16 February 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 16 फरवरी 2019। युवा कांग्रेस फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष तरूण तेवतिया को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति देश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों का प्र
चार व प्रसार करते हुए युवा कांग्रेस को और तेज धार देने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव, प्रभारी कृष्णा अलवारू, उपाध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.जी. ने की है। तरूण तेवतिया पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के पुत्र है तथा वह युवा कांग्रेस में फरीदाबाद व पलवल दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण पद पर हरियाणा प्रदेश के किसी युवा की यह पहली महत्वपूर्ण नियुक्ति है जिसको लेकर पलवल व फरीदाबाद दोनों जिलों के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है। तरूण तेवतिया ने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव, युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलवारू, उपाध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.जी., हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व रोहतक के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सोंपी गई है वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहण करेंगे तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा। 

No comments :

Leave a Reply