HEADLINES


More

पूर्व सैनिकों की सात दिवसीय साइकिल यात्रा का बल्लभगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Monday 22 October 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
16 अक्टूबर को बरेली से निकली पूर्व सैनिकों की सात दिवसीय साइकिल यात्रा का बल्लभगढ़ पहुंचने पर प्रशासन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा जाट रेजीमेंट के जवानों द्वारा पैदल सैना दिवस के रूप में निकाली जा रही है, क्योंकि 1947 में सिख रेजीमेंट ने दिल्ली से श्रीनगर तक पैदल यात्रा करते हुए पाकिस्तानियों को खदेडा था, इसलिये जवानों द्वारा उनके
साहस और वीरता को याद करने के लिये यह दिन हर्षोल्लास से दिल्ली में मनाया जायेगा।
 27 अक्टूबर 1947 का वो दिन, जिस दिन सिख रेजीमेंट के जवानों ने दिल्ली से श्रीनगर तक पैदल यात्रा करते हुए पाकिस्तानियों को खदेडा था, उन वीर जवानों के साहस और पराक्रम को याद करने के लिये जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने 16 अक्टूबर को बरेली से सात दिवसीय साइकिल यात्रा निकाली है जो कि आज बल्लभगढ पहुंची, जिसके बल्लभगढ पहुंचने पर प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा बरेली से निकल कर बदायू, कासकंज, आगरा, मथुरा और पलवल के बाद बल्लभगढ पहुंचे हैं। 
मेजर रूपेश ने बताया कि उन्हें खुशी है कि साईकिल यात्रा के दौरान जगह जगहों पर स्वागत किया गया है, जिसके लिये वह लोगों का धन्यवाद करते हैं। वह आज दिल्ली पहुंचेगे और अपने पूर्व सैनिकों की बहादुरी को सलाम करें।

No comments :

Leave a Reply