HEADLINES


More

कृष्णपाल गुर्जर ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2018 का उद्घाटन

Posted by : pramod goyal on : Thursday 11 October 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ,11 अक्टूबर।  शरीर स्वस्थ नहीं तो दिमाग स्वस्थ नहीं रह सकता इसलिए दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जीवन में खेलना जरूरी है। यह वक्तव्य फरीदाबाद स्थित खेल परिसर में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2018 के उद्घाटन उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ध्वजारोहण  किया तथा  खिलाड़ियों द्वारा परेड की सलामी  ली। उन्होने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल बहुत जरूरी है खेलों से हमारा मन व शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत करनी चाहिए जिससे वह अपनी मंजिल पर पहुंच पाते हैं ।उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कड़ी मेहनत व ईमानदारी के साथ आगे बढ़े तो उनकी मंजिल उन्हें अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में खिलाड़ियों ने स्टेट, ओलंपिक, एशिया आदि खेलों में अपने साथ अपने देश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई खेल नीति बनाई है जिससे खिलाड़ियों को खेल पदक लाने पर हरियाणा सरकार सबसे ज्यादा राशि व सम्मान दे रही है। उन्होंने बताया की हरियाणा के खिलाड़ी हरियाणा
का ही नहीं बल्कि देश का गौरव व सम्मान बढ़ाने में सबसे आगे हैं।

No comments :

Leave a Reply